फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नकदी, गहने, बर्तन और सिलिंडर चोरी

Fri, 28 Jun 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग जगहों से नकदी, गहने, बर्तन और सिलिंडर चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहेल मामले में ढांड निवासी राजेश शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि 30 मई से 24 जून के बीच अज्ञात आरोपी उनके घर से 20 हजार रुपये व सोना-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। उसे एक लाख 81 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी हुए गहनों में अंगूठी, बाली, नथली व चांदी की पाजेब शामिल हैं। जांच अधिकारी जोगिंद्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में सीवन निवासी सतीश शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी गांव खेड़ी गुलाम अली में बर्तनों की दुकान है। 11 से 15 मई के बीच उसकी दुकान पर काम करने वाला खेड़ी निवासी संदीप दुकान से पीतल की 21 थालियां, गैस सिलिंडर व दो चूल्हे चोरी करके ले गया। जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें