कैथल। फ्रैंड्स कॉलोनी में चोर एक मकान से नकदी व गहने चोरी कर ले गए। कॉलोनी निवासी कुलदीप ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 11 अगस्त कोि रात के समय अज्ञात आरोपी उसके मकान का ताला तोडक़र सोना-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। उसे एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद