कैथल। गुहला स्थित डेरा बाबा बोहड़ा धार्मिक स्थल से चोर नकदी व सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुहला निवासी कर्मजीत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 25 जून को रात के समय अज्ञात आरोपी गुहला स्थित डेरा बाबा बोहड़ा से एंप्लीफायर, स्पीकर, दरियां, चादरें व गल्ले से नकदी चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद