फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिन दिहाड़े मेडिकल स्टोर में चोरी

Sun, 06 Apr 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। चेारों ने कलायत पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित कैलाश मेडिकोज मेंं दिन दहाड़े चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दुकानदार को यह जानकारी मिली। घटना के समय केमिस्ट अनुज मेडिकल स्टोर में अकेला था। जैसे ही वह लघुशंका के लिए बाहर गया तो एक शातिर चोर ने दुकान में प्रवेश कर कैश बॉक्स में रखी नकद राशि चुरा ली और मौके से भाग गया। फुटेज में एक संदिग्ध युवक कैश बॉक्स से पैसे निकालते कैद हुआ है। पुलिस जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जल्द ही चोरी की सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें