फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान और दुकान में चोरी

Tue, 02 Jul 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक मकान से नकदी व गहने और दुकान से मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव खरकां निवासी महाबीर ने गुहला थाना में शिकायत दी कि 29 जून को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके घर से सात हजार रुपये व सोना-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। चोरी हुए गहनों में अंगूठी, हार, कड़ा व बालियां शामिल हैं। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में अशोका सिनेमा रोड कैथल निवासी गोपाल ने शहर थाना में शिकायत दी कि 30 जून को सुबह के समय अज्ञात आरोपी उसकी दुकान से एक मोबाइल चोरी कर ले गया। जांच अधिकारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें