फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से जेवरात और दुकान से सामान चोरी

Fri, 19 Jun 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चोरों ने बुधवार रात को तीन स्थानों पर सेंधमारी कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है। घर से सोने व चांदी के जेवरात, दुकान से सिलेंडर, नकदी व ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन


पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में गांव डुुलियानी निवासी करनैल सिंह ने बताया कि 16 जून की रात को चोर घर में घुसे। सोने व चांदी के जेवरात और 2000 रुपये ले गए। साथ ही मकान के पास स्थित प्रवीण की दूध की डायरी का ताला तोड़ कर वहां से भी 2500 रुपये ले गए। एएसआई जय भगवान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले सीवन पुलिस को दी शिकायत में गांव सैर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि गांव सैर में उसकी मिठाई की दुकान है। 16 जून की रात को चोर मिठाई की दुकान को ताला तोड़कर घुसे और सिलेंडर व पांच किलो मिठाई व 22 हजार रुपये ले गए। एएसआई सिल्क राम ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आंरभ कर दी है।
विज्ञापन


तीसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में कैथल बिजली विभाग के एसडीओ रामभज ने बताया कि चोर गांव नौच से 9 जून को ट्रांसफार्मर से तारे चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें