कैथल। गुरुद्वारा साहिब नंदगढ़ में चोरों ने हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नंदगढ़ निवासी जुगजाग ने बताया कि 16 साल से गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहा है। रविवार को जब गुरुद्वारा साहिब के अंदर गया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और सभी कैमरे टूटे पड़े थे। सारा सामान बिखरे हुए थे। उसने प्रधान गुरबक्श सिंह को फोन कर बुलाया और सभी कमेटी सदस्य आ गए। जब सामान की जांच की गई तो एलसीडी 32 इंच और कैमरे की डीवीआर नहीं मिली। कमेटी सदस्यों ने गांव में लगे कैमरों की जांच की तो गांव का लड़का सुखा सिंह चोरी करता हुआ दिखाई दिया। जब कमेटी सदस्य सुखा के घर गए और पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने चोरी की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।