कैथल। अगौंध गांव में चोर एक दुकान का शीशा तोड़कर 10 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। महिला दुकानदार पोली देवी ने गुहला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई की रात उसकी दुकान का शीशा तोड़कर गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, सीवन कस्बे में एक दुकान से 35 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकानदार रवि चोपड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई को अज्ञात चोर उसकी दुकान से नकदी चुरा ले गए। सीवन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद