कैथल। शहर के प्रताप गेट के कानूनगो माेहल्ला स्थित स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से दान पात्र चोरी हो गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना में दी गई शिकायत में रजनी कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह कानूनगो मोहल्ला प्रताप गेट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पिछले चार महीने से पुजारी है। नौ मार्च को रात करीब नौ बजे मंदिर को बंद करके घर वापस चला गया था। जब 10 मार्च सुबह छह बजे मंदिर पहुंचा तो मंदिर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। मंदिर के अंदर रखा दान पात्र भी टूटा हुआ मिला। दान पात्र में से 40 हजार रुपये गायब थे। शहर थाना के जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुजारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।