फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी का आरोपी काबू तीन दिन रिमांड पर

Tue, 16 Jul 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर थाना की पुलिस ने दुकान से आभूषण चोरी में दो आरोपी काबू किए गए हैं। थाना शहर प्रबंधक इंस्पेक्टर बीर सिंह की अगुवाई में एएसआई जयभगवान सिंह की टीम ने गांव हेनपुर जिला हुगली पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी बादशाह काजी व गांव मदरा जिला हुगली पश्चिम बंगाल निवासी शेख अजहर अली को काबू किया। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

सर्राफा बाजार कैथल के दुकानदार कृष्ण कुमार ने शिकायत दी थी कि वह विजय मार्केट में सोने के जेवर बनाने का कार्य करता है। उसे कारीगर की जरूरत थी। उसके पास बंगाली अमीन नाम का कारीगर काम करता था। उसने कहा कि कारीगर भेज रहा हूं। उसका भेजा हुआ कारीगर आठ जुलाई शाम दुकान पर पहुंचा। नाम प्रदीप है। प्रदीप को पुराने कारीगर अब्दुल सैफुल काजी के साथ दूसरे कमरे में सोने के लिए बोल दिया। नौ जुलाई को वह सुबह पांच से छह बजे के करीब अब्दुल सैफुल काजी की जेब से चाबी निकाल दुकान पर जाकर काउंटर से 170 ग्राम सोने के जेवर, डाई, चैन, टॉप्स व अंगूठी चोरी करके भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सैफुल काजी दुकान पर आया तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले। थाना शहर में यह मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी शेख अजहर अली की ओर से ही अपना नाम प्रदीप बताया था, जो उसने अपने साथी बादशाह काजी के साथ मिलकर चोरी अंजाम देना कबूल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें