कैथल। पुलिस ने मकान में सेंधमारी कर आभूषण और नकदी चोरी करने के आरोपी सुनील, निवासी गांव रमाना रमाणी, को अदालत के आदेश पर प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि फतेहपुर निवासी राकेश की शिकायत के अनुसार 29 अगस्त को उनके घर के गेट की ग्रिल टूटी हुई मिली थी। घर से आभूषण, मोबाइल फोन व 40 हजार रुपये चोरी हो गई थी। थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील इससे पूर्व किसी अन्य मामले में करनाल जेल में बंद था। अदालत के आदेशानुसार उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। संवाद