फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फंदे पर लटका मिला युवक जेब में बजता रहा मोबाइल

Fri, 25 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बुधवार देर शाम ढांड क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कौल से चूहड़माजरा की ओर जाने वाली सड़क पर नेशनल हाईवे 152-डी के पुल के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक की जेब में रखा मोबाइल लगातार बजता रहा, जिससे राहगीरों का ध्यान शव की ओर गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। सब-इंस्पेक्टर जोगिंद्र ने बताया कि मृतक की जेब से मोबाइल फोन और पर्स बरामद हुआ, जिसमें मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान गांव फरल निवासी गुरमीत सिंह (उम्र करीब 26 वर्ष) के रूप में की गई। पुलिस ने मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजनों को आत्महत्या का कारण नहीं पता ः गुरमीत के पिता राजकुमार ने बताया कि घर में किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था और बेटे ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं है।

धार्मिक प्रवृत्ति का था ः गांववालों और दोस्तों के मुताबिक गुरमीत एक मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति का युवक था। बुधवार सुबह वह अपने दोस्तों के साथ अरुणाय शिवधाम मंदिर गया था, जहां उसने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया था। गुरमीत चार बहनों का इकलौता भाई था और गांव में उसकी एक लैब थी। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना था कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

करीब 50 फीट ऊंचाई पर झूलता मिला शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक का शव पेड़ से करीब 50 फीट ऊंचाई पर रस्सी के फंदे पर झूल रहा था। मोबाइल की घंटी बजने से ही राहगीरों ने उसे देखा और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें