फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नरड़ गांव के बहे युवक का अब तक पता नहीं

Tue, 05 Sep 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिरसा ब्रांच नहर में बह गए नरड़ गांव के युवक विनोद का अब तक पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की टीमों ने उसकी नरवाना तक तलाश की पर नतीजा सिफर रहा। घटना को तीन दिन बीत चुके हैं और विनोद की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीमों की तरफ से सोमवार को भी उसकी तलाश की गई पर विनोद का कोई सुराग नहीं मिल सका है। गौरतलब है कि सिरसा ब्रांच नहर में गत शनिवार दोपहर के समय नहाते समय 30 वर्षीय युवक विनोद बह गया था। शनिवार को एक घंटा पानी सिरसा ब्रांच नहर से भाखड़ा नहर में भी छोड़ गया, ताकि सिरसा ब्रांच नहर का जल स्तर कम हो और युवक को ढूंढने में आसानी हो, फिर भी पानी का बहाव कम नहीं हो पाया।
दमकल विभाग के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नहर में डूबे युवक को ढूंढने के लिए दमकल विभाग की किश्तियां भी चलाई गई थी, लेकिन युवक अब तक नहीं मिला है। नहर का जल स्तर अधिक है। समाचार लिखे जाने तक युवक को ढूंढने के प्रयास लगातार जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें