फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवक की पुलिस चौकी में बिगड़ी तबीयत, रास्ते में माैत

विज्ञापन
मृतक काला। सोशल मीडिया
विज्ञापन
कैथल। पुलिस की अनाज मंडी चौकी में बयान दर्ज कराने आए रामनगर निवासी 25 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस घर पर बयान लेने नहीं आई और चौकी आने का दबाव बनाया जबकि पुलिस को पता था कि वो आने की हालत में नहीं हैं।
हालांकि पुलिस आरोपों को निराधार बता रही है। मृतक की बहन पूजा ने बताया कि बीती 15 जून को पड़ोस में रहने वाले एक दंपती ने काला को बुरी तरह पीटा था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
चोटें ज्यादा होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उसका लंबा इलाज चल रहा था। बीते मंगलवार (21 जुलाई) को काला इसी मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए अनाज मंडी पुलिस चौकी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि चौकी में मौजूद रहने के दौरान ही उसकी तबीयत अचानक बहुत ज्यादा खराब हो गई और उसका शरीर ढीला पड़ गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाने लगा लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें