फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाई बनकर आया युवक महिला को लेकर भागा

Wed, 28 May 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की एक कॉलोनी में एक युवक स्वयं को एक दिव्यांग महिला का भाई बताकर एक घर में चला गया। यह महिला बोल और सुन नहीं सकती है। आरोपी युवक महिला को उसकी बड़ी बहन से मिलवाने के बहाने महिला और उसके पति काे बाइक पर बैठकर सीवन की ओर ले गया। रास्ते में बहाना बनाकर महिला के पति को खानपुर में सड़क पर उतार दिया और महिला को साथ ले गया।

इस संबंध में महिला के भतीजे ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी तक दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


शहर थाने में दी शिकायत में बताया कि 26 मई को एक युवक उनके घर पर आया था। उसने स्वयं को उसकी चाची का भाई बताया। उसने अपना नाम संजय और गांव का नाम शादीपुर बताया। ऐसे में लगा कि वह सच में उसकी चाची का कोई रिश्तेदार होगा।

बाद में आरोपी ने कहा कि वह उसकी चाची को उसकी बहन से मिलवाने के लिए सीवन जा रहा है। ऐसे में वह महिला और उसके पति को भी अपने साथ ले गया। जब वे गांव खानपुर के पास पहुंचे तो आरोपी ने उसके चाचा को किसी बहाने से सड़क पर उतार दिया और उसकी चाची को लेकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी चाची दिव्यांग है। उसने उन्हें तलाशने की मांग की है। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें