गांव बालू के खेतों में एक युवक ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे व शव का नीचे उतारा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई व मौत को संदिग्ध अवस्था में मानते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के पिता रामस्वरूप ने बताया कि वह सेना से रिटायर्ड कर्मी है। उसके पांच पुत्र व एक पुत्री है। सुरेश कुमार फिलहाल रजनी कॉलोनी कैथल में अपने परिवार के साथ रह रहा था। कुछ समय से वह मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। अपने हिस्से के खेत में पानी लगाने के लिए वह सुबह कैथल से बालू खेतों में पहुंचा। रामस्वरूप ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे उसका भतीजा खेत में गया तो सुरेश को कोठे के सामने फांसी पर लटका पाया। उसने तुरंत घर पर इसकी सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे व शव को फंदे से उतारा। रामस्वरूप ने कहा कि सुरेश की मौत के लिए उसकी मानसिक परेशानी ही कारण है। उसकी मौत के लिए वे किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराते। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।