संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। वेद विज्ञान महाविद्यापीठ कपिस्थल आश्रम में आध्यामिक गुरु श्री श्री रविशंकर के 68वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया। आर्ट ऑफ लिविंग आचार्य दीपक सेठ ने परमपूज्य गुरुदेव के चरणों में समर्पित भावपूर्ण भजन मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है करते हो तुम गुरुजी मेरा नाम हो रहा है ने सभी साधकों को परमात्मा के ही एकमात्र कर्ता होने की दिव्य अनुभूति करवाई।
इससे पूर्व भजन संध्या का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत परमपूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की सद्प्रेरणा से साधकों ने किए पौधारोपण ने इस कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की। हर्षिता सेठ ने मधुर स्वर में गाए गए कृष्ण-प्रस्तुति के भावपूर्ण भजन जय राधा माधव जय कुंंज बिहारी, जय गोपी जन वल्लभ जय गिरिवर धारी ने प्रत्येक साधक को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शैफाली खुराना के संगीत से सुसज्जित भजन नित खैर मंगा सौणेयां मैं तेरी दुआ न कोई होर मंगदी की मनमोहक गूंज से संपूर्ण वातावरण अध्यात्मिकता की पवित्र खुशबू से महक उठा। इस अवसर पर समाजसेवी जगदीश जिंदल, वरिष्ठ समाज सेविका रमनदीप चहल, लायंस क्लब के प्रधान रविंद्र सिंह एडवोकेट, पंजाबी सभा के प्रधान सुभाष कथूरिया, डॉ. विनोद मित्तल मौजूद रहे।