फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

Fri, 10 Apr 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित पारितोषिक एवं मेरिट सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान अश्वनी शोरेवाला, श्याम बंसल, सुनील चौधरी तथा प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

महाविद्यालय के प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने सांस्कृतिक टीम के संयोजक डॉ. अशोक अत्री, सह-संयोजिका प्रो. ऋचा लांग्यान तथा डॉ. राजीव शर्मा सहित सभी विजेताओं को बधाई दी। इस मौके पर सह-संयोजिका प्रो. ऋचा लांग्यान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि अर्जित की। इसके अलावा इंटर-जोनल प्रतियोगिता में थिएटर में उपविजेता ट्रॉफी हासिल की और जींद विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक महोत्सव में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान सलोनी और मानसी ने लोकगीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध करदिया। समारोह में करीब 50 विजेता विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें