फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भगवान श्रीकृष्ण के रंग में रंगा पूरा कलायत

Sun, 17 Aug 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। विश्व हिंदू परिषद ने जन्माष्टमी पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल ने कहा कि हमारे त्योहार हमारी संस्कृति की अनमोल धरोहर हैं। कृष्ण जन्माष्टमी ऐसा पर्व है जो भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में श्रद्धा और उमंग से मनाया जाता है।
विज्ञापन

विहिप जिला सहमंत्री निशीकांत शर्मा ने श्रीकृष्ण को पूर्णावतार बताते हुए कहा कि गीता में उन्होंने स्वयं को भगवान बताया है। प्रखंड मंत्री प्रियव्रत गालव ने कहा कि आध्यात्मिकता और त्योहार—दोनों भारतीय संस्कृति की आधारशिला हैं।

प्रखंड अर्चक अनिरुद्ध गौतम ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवा त्याग और तपस्या का प्रतीक है, जिसके नीचे ही हमारी संस्कृति सुरक्षित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बाल गोपाल स्वरूप प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने श्रीकृष्ण के रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।



16केएलटी51: जन्मोत्सव व स्थापना दिवस मनाते विहिप पदाधिकारी व सदस्य

16केएलटी52 से 58: प्रतियोगिता में बाल गोपाल स्वरूप में बच्चे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें