फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बूंदाबांदी से हुई हल्की सर्दी चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 18 Mar 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में वीरवार रात से सुबह तक रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे हल्की सर्दी महसूस की गई। वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी चार दिनों तक भी बूंदाबांदी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिनभर 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली। जिसके चलते सुबह के समय थोड़ी सर्दी भी महसूस हुई। इसके बाद दिनभर कभी बादल छाए रहे तो कभी धूप खिली रही। वहीं जिले में अभी तक हुई बूंदाबांदी व ओलावृष्टि से फसलों में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि गेहूं कटाई का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि अधिक बरसात होती है तो गेहूं की फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं अगर तेज हवाएं चलती है तो इससे फसलें गिर सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जसबीर ने बताया कि आगामी चार दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगी। हल्की बूंदाबांदी होगी। किसानों को सलाह दी जाती है कि वह गेहूं में चार दिनों तक पानी न लगाएं। जिले में अभी तक मौसम परिवर्तन होने के कारण फसलों में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन


राजौंद के मकान में गिरी बिजली, सामान नष्ट

राजौंद। जाखौली दाबदल गांव में वीरवार की रात के समय बिजली गिरने से मकान को भारी क्षति पहुंची है। गनीमत रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हादसे से घर के सभी सदस्य सहम गए। जानकारी अनुसार जाखौली दाबदल गांव में मनीराम पंडित के मकान पर रात 12 बजे अचानक आसमानी बिजली गिरने से बिजली की फिटिंग फ्रिज व कई अन्य समान नष्ट हो गया। हादसे में घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। पंडित मनीराम ने बताया रात 12 बजे जब आसमान पर बादल गरज रहे थे। उसी समय जोरदार धमाके के साथ बिजली मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे पर गिरी। इसमें बिजली का समान, फिटिंग फ्रिज व अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों को भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित ने नुकसान की भरपाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें