फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मौसम रहेगा खुशनुमा पर बादल छाने के आसार

Wed, 22 Jan 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम लगातार परिवर्तनशील है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और दिनभर रही, जिसके कारण ठंडक से लोगों को राहत मिली। बुधवार को भी मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है लेकिन बादल छा सकते हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हो सकती है। चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे मौसम परिवर्तन के बाद मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव हो रहा हैं। किसानों का कहना है कि धूप खिलना गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद हैं, क्योंकि रात के समय कोहरा और दिन के समय धूप खिलने से गेहूं की फसल की पैदावार अच्छी होती हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह के समय अच्छी धूप खिली। इससे लोगों को राहत मिली। पिछले दो दिन से कोहरा न छाने के बाद खिल रही धूप से अधिकतम तापमान भी बढ़ा है। अब मौसम के पूर्वानुमान के आगामी 10 दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मंगलवार धूप खिलने के बाद दिनभर आसमान साफ रहा और लोगों ने धूप में बैठकर आनंद लिया। इसके बाद अब कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.1 व न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटा कि रफ्तार से चली। बुजुर्ग और युवा पार्कों में बैठकर धूप आनंद लेते हुए दिखाई दिए। बाजार में भी दिनभर चहल-पहल लगी रही।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से दिन के समय में धूप निकलने से लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। पिछले कुछ दिन से ठंड के कारण बुजुर्ग बाहर नहीं निकल पा रहे थे लेकिन अब मौसम खुशगवार होने से पार्कों की रौनक भी लौट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें