फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिना बारिश भी मौसम रहा खुशनुमा

Wed, 30 Jul 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो दिन की भीषण गर्मी के बाद मंगलवार को मौसम ने राहत दी। सुबह हल्की धूप रही, लेकिन 10 बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए। करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। दोपहर लगभग 1:30 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो एक घंटे तक चली। इससे मौसम खुशनुमा हो गया और तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

दिनभर मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार सप्ताहभर तापमान में लगभग तीन डिग्री की गिरावट संभव है और करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ और कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बीते कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब दोबारा सक्रिय हो रहा है। उन्होंने बताय कि बंगाल की खाड़ी में आए ‘विफा’ चक्रवात के अवशेषों से उत्पन्न कम दबाव का क्षेत्र उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन


डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने यह भी कहा कि बताया कि मौसम की इस अनिश्चितता का सीधा असर सब्जियों और फलों की कीमतों पर पड़ रहा ह। इसी वजह से बाजार में उनके दाम बढ़ने लगे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बारिश में देरी या असमान वितरण के कारण सब्जियां महंगी हो रही हैं और आने वाले दिनों में भाव और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें