पत्रकारों से बातचीत करते जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रो. रणधीर सिंह।
गुहला-चीका। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रो. रणधीर सिंह ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले से प्रदेश के हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है। वे अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को बिना किसी देरी के इस फैसले को लागू करना चाहिए, ताकि वर्षों से सेवा दे रहे गेस्ट टीचर्स को स्थायी सुरक्षा मिल सके। प्रो. रणधीर सिंह ने कहा कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी जजपा गठबंधन सरकार की नियमितीकरण नीति को सही ठहरा चुका है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हमेशा अतिथि शिक्षकों की आवाज को मजबूती से उठाया और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लगातार संघर्ष किया। गठबंधन सरकार के दौरान कैबिनेट में हरियाणा गेस्ट टीचर्स सर्विस एक्ट-2024 पास करवाकर गेस्ट अध्यापकों को 58 वर्ष की आयु तक नौकरी की गारंटी दी गई थी। उन्होंने कहा कि जजपा आगे भी गेस्ट अध्यापकों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
पत्रकारों से बातचीत करते जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रो. रणधीर सिंह।