फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नरवाना ब्रांच का पानी कैथल तक पहुंचेगा

Sat, 03 Jan 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल/कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के पड़ोसी जिले कैथल के लिए पेयजल और सिंचाई की बड़ी राहत बनने जा रही सरस्वती फीडर चैनल नहर का 23 साल बाद व्यापक पुनर्निर्माण किया जा रहा है। ज्योतिसर से मुर्तजापुर तक चल रहे इस कार्य के पूरा होने के बाद नरवाना ब्रांच के माध्यम से कैथल तक 580 क्यूसेक पानी पहुंचेगा। वर्तमान में नहर की क्षमता घटकर करीब 300 क्यूसेक रह गई थी, जिससे कैथल क्षेत्र के किसानों और पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ रहा था।

इस परियोजना पर करीब 21 करोड़ 48 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है और कार्य 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नहर की लंबाई करीब 38 हजार मीटर है, जिसके माध्यम से सारसा, पिंडारसी और संधोला माइनर सहित अन्य नहरों से कैथल जिले के लगभग 1 लाख 39 हजार 934 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्निर्माण के तहत जर्जर हो चुके तीन पुलों का भी नव निर्माण किया जा रहा है और एक नया रेगुलेटर भी बनाया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अनुसार कार्य पूरा होने के बाद न केवल नहर की मजबूती बढ़ेगी बल्कि कैथल तक पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें