फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लंबा होता जा रहा बहुमंजिला पार्किंग का इंतजार

Wed, 23 Apr 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाई उदय सिंह किला समीप बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण भी अधूरा है। इस पार्किंग निर्माण के लिए खोदाई तो कर ली, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। इसके निर्माण के लिए एक बार तो नक्शा पास नहीं हुआ। अब नक्शा पास हुआ है तो इसके निर्माण को लेकर एजेंसी नहीं मिल पा रही है।

गौरतलब है कि इसका निर्माण निजी एजेंसी के माध्यम से ही करवाया जाना है। इसके लिए 20 करोड़ रुपये का बजट भी प्रस्तावित किया है, लेकिन इसके बावजूद इसका काम शुरू नहीं किया गया है। बहुमंजिला पार्किंग बनाई जानी है। इसका निर्माण कार्य भी पिछले करीब 10 साल से अधर से लटका हुआ है।
विज्ञापन


पार्किंग न होने से होती है परेशानी : शहर में पार्किंग न होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समय सर्राफा बाजार, तलाई बाजार, मेन बाजार के लिए कोई पार्किंग नहीं है। इस कारण लोगों को सड़क पर ही वाहन खड़ा करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। त्योहारों के दिनों में तो यहां दिनभर जाम लगा रहता है। जाम से निपटने के लिए पुलिस को भी पसीना बहाना पड़ता है।

गीता भवन मंदिर के नजदीक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। यहां दिनभर वाहनों की भीड़ लगी रहती है। इसी प्रकार पुरानी सब्जी मंडी में हर समय वाहन जमा रहते हैं। इसके चलते दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम लगने के कारण दुकानदारों का धंधा भी चौपट हो रहा है।

पिहोवा चौक से पुराना बस स्टैंड तक रहता है जाम

पिहोवा चौक से लेकर पुराना बस अड्डा व आरकेएसडी कॉलेज तक जाम लगा रहता है। छात्रावास रोड, रेलवे गेट से भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, जनता मार्केट से भगत सिंह चौक तक वाहनों की कतार लगी रहती है। पार्किंग न होने से लोगों को वाहन सड़क पर खड़ा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बहुमंजिला पार्किग स्थल निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। इसका निर्माण एक निजी एजेंसी के माध्यम से करवाया जाना है। अब आगामी नगर परिषद की सदन की बैठक में इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही इस पर कार्य शुरू करवाया जाएगा। -सुरभि गर्ग, अध्यक्ष नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें