फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 जून को सोमनाथ के लिए रवाना होगी ट्रेन : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि श्री सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को पवित्र श्री सोमनाथ मंदिर, प्रभास पाटन (गुजरात) के दर्शन करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए आगामी 8 जून को विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। योजना के तहत पात्र श्रद्धालुओं को पूरी तरह नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान आवास, भोजन, चिकित्सा सहायता व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं हरियाणा सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें