फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज जारी होगी आईटीआई की तीसरी सीट अलॉटमेंट कम मेधा सूची

विज्ञापन
दाखिला प्रक्रिया की समीक्षा करते राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कैथल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से शुक्रवार को आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया की तीसरी सीट अलॉटमेंट कम मेधा सूची जारी की जाएगी। पहली और दूसरी सूची में प्रवेश से वंचित रहे अभ्यर्थियों की निगाहें इस सूची पर टिकी हैं। कम अंक प्राप्त करने वाले युवाओं को उम्मीद है कि इस बार उन्हें पसंदीदा ट्रेड में सीट मिल सकेगी। जिले के राजकीय आईटीआई संस्थानों में अभी भी करीब 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

विभाग को उम्मीद है कि तीसरी सूची जारी होने के बाद दाखिलों की संख्या में तेजी आएगी। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में दस्तावेजों का सत्यापन कराकर फीस जमा करनी होगी, तभी उनका प्रवेश सुनिश्चित माना जाएगा। दाखिला प्रक्रिया में युवाओं का रुझान इंजीनियरिंग ट्रेडों की ओर अधिक दिखाई दे रहा है। इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वायरमैन, मशीनिस्ट और मोटर मैकेनिक जैसे ट्रेड सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं। वहीं युवतियां कॉपा, स्टेनोग्राफी, फैशन डिजाइनिंग, ड्रेस मेकिंग सहित अन्य नॉन-इंजीनियरिंग एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दे रही हैं।
जिले में वर्तमान में नौ राजकीय और 10 निजी आईटीआई संचालित हैं, जहां विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। मिशन एडमिशन के तहत विभाग ने 2 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए थे। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सीट अलॉटमेंट और काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई कैथल के दाखिला इंचार्ज सतीश सैनी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि सीट अलॉटमेंट सूची जारी होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि उनकी सीट किसी अन्य अभ्यर्थी को आवंटित न हो। उन्होंने बताया कि तीसरी सूची के बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो विभाग आगामी चरणों के तहत शेष सीटों पर प्रवेश देगा।

दाखिला प्रक्रिया की समीक्षा करते राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें