संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन में चोरों ने एक मकान में चोरी कर ली लेकिन इस बीच जैसे ही पड़ोसी को भनक लगी तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गया। उसने एक चोर को पकड़ लिया। आरोपी चोर ने उसे ईंट मारकर घायल कर भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उधर, मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सीवन के रहने वाले राजकुमार ने पुलिस थाना में बताया कि 27 मई को वह घर से अपने काम पर चला गया। बाद में चोरों ने उसके घर से सामान चोरी कर लिया। वहां पर चोरों की ओर से की जा रही तोड़फोड़ की भनक जैसे ही उनके पड़ोसी हरीश वधवा को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भाग गए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित बताया, जो सीवन का ही रहने वाला है। वधवा ने आरोपी को पकड़ने के लिए काफी संघर्ष किया। चोर ने हरीश वधवा पर हमला कर दिया, ईंट लगने के कारण हरीश वधवा को कोहनी व घुटने पर चोटें आई हैं। चोर उसके घर से खिड़कियों की ग्रिल, कमरों की तारे बटन, सभी मैन होल के ढक्कन, रोशन दान, चार ड्रम, रोशनदान की ग्रिल, सीढ़ियों की ग्रिल, बाथरूम व रसोई की स्टील की टोंटियां चोरी कर ले गए। उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।