फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बनवाला खाप का दसवां महासम्मेलन 1 मार्च को अटेला में

Sat, 21 Feb 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद । बनवाला खाप का दसवां खाप महासम्मेलन आगामी 1 मार्च को गांव अटेला में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए खाप प्रतिनिधि मनजीत करोड़ा ने बताया कि महासम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना, परंपराओं का संरक्षण करना तथा युवाओं को सही दिशा प्रदान करना है।
विज्ञापन


सम्मेलन में समाज की परंपरा, संस्कृति, सामाजिक ताना-बाना, रिश्ते-नाते, रीति-रिवाज और पंचायती व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने, दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देने और शादी समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध जैसे मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। यह सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर सामूहिक चिंतन का अवसर प्रदान करेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें