राजौंद। वार्ड नंबर चार में पुराने थाने के पास तालाब पर अवैध निर्माण हटाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट कम नायब तहसीलदार सुरेश कुमार की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम पहुंची, लेकिन दी गई निशानदेही खुर्द बुर्द करने पर प्रशासन के अमले को खाली हाथ लौटना पड़ा।
वार्ड नंबर चार के राजेंद्र कुमार ने कब्जे को लेकर सीएम विंडो में शिकायत दी थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार की अगुवाई में स्टाफ मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंचा लेकिन निशानदेही सही नही मिलने पर आगामी कार्यवाही करने की बात बाद में कही गई।
नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि राजेंद्र कुमार ने सीएम विंडो में अवैध कब्जा हटाने को लेकर शिकायत सीएम विंडो में शिकायत की हुई है। इस दौरान नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, एम ई अशोक कुमार, कनिष्ठ अभियंता अश्विनी कुमार, पटवारी दीपक कुमार सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद था। संवाद