संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव रोहेड़ियां की तरफ से आयोजित स्व. शिशपाल सैनी की याद में दूसरा टेनिस क्रिकेट बॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। फाइनल मैच में छौत गांव की टीम चैंपियन बनी। उसने कोलेखां को हराकर ट्रॉफी जीती।
प्रतियोगिता में कुल 36 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला में छौत और कोलेखां की टीमें भिड़ीं। कोलेखां टीम ने पहले छह ओवर में 90 रन बनाए। छौत टीम ने निर्धारित ओवर से तीन गेंद पहले लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की।
यह प्रतियोगिता चार दिनों तक चली। समापन समारोह में तितरम पुलिस थाना प्रभारी रामवीर ने युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करने और नशे से दूर रहने की बात कही। उन्होंने आयोजनकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने भाईचारा दिखाया।
समारोह में प्रतियोगिता में अव्वल रही टीमों को मुख्यातिथि ने सम्मानित कियाा। इस अवसर पर गांव रोहेड़ियां के सरपंच जसमेर चंद, कुतुबपुर के सरपंच प्रतिनिधि रणधीर सिंह तथा आयोजक तरसेम जागलान, विक्की कश्यप, संदीप कश्यप, मुकेश सैनी, सुनील सैनी, धर्मवीर सैनी, रिंकू सैनी, नरेश कुमार सैनी, नरेश जागलान, सचिन सैनी, जगदीश कुमार, खुशी राम जागलान उपस्थित रहे।