फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने पकड़ा 3.25 क्विंटल पनीर

विज्ञापन
03-कैथल। थाने में पनीर का सैंपल भरते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। पुलिस और खाद्य निरीक्षक की टीम ने नकली पनीर आपूर्ति की सूचना पर सोमवार की देर रात एक वैन की जांच की, जिसमें 3.25 क्विंटल पनीर बरामद हुआ। इस दौरान टीम ने पनीर के चार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों के अनुसार सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि करनाल रोड स्थित बाईपास पर भारी मात्रा में पनीर ले जाया जा रहा है। इसके बाद यहां पर चौकी में कार्यरत पुलिसकर्मियों ने रात करीब डेढ़ बजे पनीर से भरी एक वैन पकड़ी। पनीर को डोगरा गेट से कुरुक्षेत्र की तरफ ले जाया जा रहा था। इसके बाद सिविल लाइन थाना और खाद्य निरीक्षक की टीम को सूचना दी गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरभान व जिला खाद्य निरीक्षक डॉ. राजीव शर्मा मौके पर पहुंचे। वैन के चालक रविंद्र से पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद जिला खाद्य निरीक्षक डॉ. राजीव शर्मा की टीम ने पनीर के चार सैंपल लिए।
इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट 15 दिनों में आने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी गुणवत्ता की जानकारी मिल पाएगी। विदित हो कि खाद्य निरीक्षक की टीम की तरफ से इस वर्ष लिए गए 73 में से 19 सैंपलों की रिपोर्ट फेल मिली है। इनमें से सबसे अधिक छह पनीर के हैं। सिविल लाइन थाना के प्रभारी वीरभान ने बताया कि वैन में बरामद पनीर से खाद्य निरीक्षक की टीम ने सैंपल ले लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ड्रमों में डालकर कुरुक्षेत्र भेजा जा रहा था पनीर
जिला खाद्य निरीक्षक डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि जिले में पिछले लंबे समय से पनीर के सैंपल लेकर जांच की जा रही है। सोमवार देर रात भी कुरुक्षेत्र के पिपली की भगवान दास कॉलोनी निवासी व्यक्ति डोगरा गेट से पनीर लेकर करनाल रोड से कुरुक्षेत्र जा रहा था। इस पर पुलिस की टीम ने जांच की। वैन में चार ड्रमों में 3.25 क्विंटल पनीर था। इसके बाद सैंपल भरने की कार्रवाई की है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई की जाएगी।
पिछले सप्ताह चंडीगढ़ सप्लाई होने वाले पनीर के भरे थे सैंपल
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने कलायत में पिछले सप्ताह भी एक डेयरी पर छापा मारा था। टीम को अंदेशा था कि यहां पर नकली पनीर बनाया जाता है, जिसकी सप्लाई चंडीगढ़ में की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें