फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्रीराम-लक्ष्मण की झांकी ने बांधा समां

विज्ञापन
सीवन पब्लिक स्कूल में दीपावली समारोह के दौरान भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप में सजे बच्चे। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सीवन। सीवन पब्लिक स्कूल में दिवाली के उपलक्ष्य में एक रंगारंग समारोह आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। विद्यालय परिसर उत्सव के रंगों से सजा हुआ था। समारोह में रंगोली प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। कनिष्ठ कक्षाओं के बच्चों ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। माता शबरी के प्रसंग का भी मंचन किया गया। इसमें बच्चों ने भक्ति, प्रेम और समर्पण की भावना प्रभावशाली ढंग से दर्शाई। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों अमरेंद्र सिंह खारा, पवन शर्मा और विवेक गोयल ने प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का अवसर देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें