फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धूप के तेवर तीखे... दोपहर में झुलसा रही गर्मी

Sat, 23 May 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
चीका के सिनेमा रोड स्थित महा सिंह मार्केट चौक में लू के चलते पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : पुलिस एक्वाटिक क्लस्टर प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत: पुलिस विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका/कैथल। शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से सुबह से लेकर शाम तक जिला गर्म हवाओं और तेज धूप की चपेट में रहा। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्म हवाओं के कारण बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली।

गर्मी का असर केवल दिन तक सीमित नहीं रहा बल्कि रात के समय भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सुबह आंधा घंटा धूल भरी आंधी चली। इससे तापमान दो डिग्री गिरा लेकिन बाद में फिर बढ़ गया। जिले में न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री तक पहुंच गया है
विज्ञापन


देर रात भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। लोगों को कूलर और एयर कंडीशनर के बावजूद राहत नहीं मिल रही है। दूसरी ओर तेज गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों में उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन, बुखार और जुकाम के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, कृषि विभाग, चीका की उपमंडलाधिकारी डॉ. कंचन शर्मा ने किसानों को सलाह दी है कि वे धान की बिजाई 25 जून के बाद करें।
दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें। -डॉ. अमिरेंद्र, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें