राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला सेरधा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा
राजौंद। राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला सेरधा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए उपस्थितजनों का मन मोह लिया। स्कूल के मुख्य शिक्षक महावीर सिंह ने बताया कि छात्राओं ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियों को बहुत ही अच्छे ढंग से निभाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। संवाद