फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन और त्याग की भावना से जुड़ा मंत्र है वंदे मातरम गीत : कमलेश ढांडा

Sat, 08 Nov 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कलायत। पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि देशवासियों ने एक सुर में राष्ट्रीय गीत वंदेमारतम का गायन किया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के गौरव से गुंजायमान हो उठा। यह सामूहिक गान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने और राष्ट्रीय संकल्प को दोहराने का प्रतीक बना। ये विचार पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। वे यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना गया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है, यह राष्ट्र की धड़कन है। यह भारत की आत्मा है। यह एक ऐसी शक्ति है, जिसने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए भारत के स्वराज्य आंदोलन को नई ऊर्जा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें