एसडीएम मनीष कुमार यादव गुहला क्षेत्र में घग्गर का दौरा कर जायजा लेते हुए।
गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने रविवार को घग्गर टटियाना गेज व अन्य संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलस्तर, तटबंधों की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था और राहत व बचाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।
एसडीएम ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि निचले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर नियमित निरीक्षण करने, जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और राहत व बचाव संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन बाढ़ जैसी किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराते रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान उन्होंने सरोला से खुशहाल माजरा सड़क का निरीक्षण भी किया।
एसडीएम मनीष कुमार यादव गुहला क्षेत्र में घग्गर का दौरा कर जायजा लेते हुए।