संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। ढूंढवा-कौलेखां गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन का गया। इसमें सत्ता और विपक्षी नेताओं में कई मुद्दों पर बहस हुई।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट के निर्देश पर प्रधानाचार्य जसमेर सिंह की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके संचालन की जिम्मेदारी जसबीर काला, सुनील कुमार और प्राध्यापक मंदीप सिंह ने संभाली। अवलोकन कार्य डाइट कैथल से जिला संसाधन इकाई के प्रभारी डाॅ. राज कुमार द्वारा किया गया।
निर्णायक की भूमिका एससीईआरटी गुरुग्राम से प्रमाणित मास्टर ट्रेनर जितेंद्र व रतन कुमार ने निभाई। सत्ता पक्ष में विद्यार्थी अध्यक्ष अंजली, उपाध्यक्ष शिवानी, सपना प्रधानमंत्री, परी शिक्षा मंत्री, दीक्षा पेट्रोलियम मंत्री, विकास वित्त मंत्री, निशा गृह मंत्री, शब्दील कृषि मंत्री, सोनिया रेल मंत्री, आशा महिला एवं बाल विकास मंत्री, आर्यन खेल मंत्री और प्रियंका ने विदेश मंत्री की भूमिका निभाई। महासचिव प्रतिभा, विपक्ष नेता विशाल, बादल, प्रियंका व जन्नत प्रेस प्रवक्ता के तौर पर मौजूद रही।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पेट्रोल के बढ़ते दाम, एकीकृत पेंशन योजना व खाद की समस्या जैसे मुद्दों पर सदन में बहस हुई। रेलवे संशोधन बिल पारित करके दिखाया गया। प्रतियोगिता एससीईआरटी गुरुग्राम के जनसंख्या शिक्षा प्रकोष्ठ के सौजन्य से विद्यार्थियों में संचार कौशल लीडरशिप क्वालिटी टीम भावना, साक्ष्य आधारित आधारित तर्क-वितर्क और समालोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए करवाई जाती है।
प्रतियोगिता में संसद की प्रक्रिया को एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ प्रवीण शर्मा, जगरूप सिंह, राहुल तंवर, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, मोहन लाल, रमेश चंद, पायल भट्ट, सलिंदर सिंह, सुरेंद्र कुमार, मनधीर सिंह वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, ढूंढवा के सरपंच सुरेंद्र और कैलेखा के सरपंच सज्जन सिंह मौजूद रहे।