फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर को गांवों से जोड़ने वाली सड़कें खस्ताहाल

Wed, 13 Mar 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर को गांवों से जोडऩे वाली सड़कों की खराब हालत लोगों के लिए परेशानी बन रही है। कई सड़कों की हालत खस्ताहाल है। नतीजा, राहगीरोंं के साथ दोपहिया सवार चोटिल हो जाते हैं।

इन में कई सड़कों को बने हुए कई-कई साल बीत चुके हैं, लेकिन उनका दोबारा निर्माण तो दूर की बात, मरम्मत का कार्य भी समय पर नहीं हो रहा है। सड़कों पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। रोजाना कोई न कोई वाहन चालक गड्ढों के कारण वाहनों से गिरकर चोटिल हो रहा है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी ज्यादा झेलनी पड़ रही है। शहरवासी इन सड़कों के सुधार की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनकी हालत खस्ता

शहर को ग्रामीण क्षे से जोडऩे वाला प्योदा रोड, देवीगढ़ रोड, चंदाना रोड, सिरटा रोड व फ्रांसवाला रोड सहित कई ऐसे मार्ग हैं, जो खस्ताहालत में हैं। इन सड़कों को मरम्मत की दरकार है। इन सड़कों से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की शहर में आवाजाही होती है, लेकिन हालत खराब होने के कारण इन पर चलना मुश्किल हो रहा है। इनके अलावा भी कई सड़कें ऐसी हैं, जिनके एक बार बनने के बाद दोबारा मरम्मत नहीं की गई है।

सड़कों को दाेबारा बनाने की मांग कर रहे लोग

शहरवासी प्रवीन, कुलविंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, नरिंद्र व सूबे सिंह ने बताया कि शहर से बाहर निकलने के बाद तो सड़कों की स्थिति फिर भी ठीक है, लेकिन शहर में समस्या और ज्यादा है। बरसात के दिनों में सड़कों पर बने गड्ढों में पानी जमा हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। इन सडक़ों को दोबारा बनाया जाना चाहिए।
- शहर की अधिकतर सड़कों पर निर्माण कार्य लगातार जारी है। इसमें भगत सिंह चौक से लेकर चंदाना गेट तक की सड़क का निर्माण कार्य पूरा भी कर लिया गया है। इसके अलावा शहर की अन्य कई सड़कों की निविदा सूचना भ जारी की गई है। वहीं, जो सड़के नगर परिषद के अधीन नहीं है, उन सड़कों के निर्माण के लिए संबंधित विभाग को निर्माण को आग्रह किया जाएगा। - कुलदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कैथल।
विज्ञापन



पॉश इलाके में झेल रहे दिक्कत

शहर का पॉश क्षेत्र माने जाने वाले हुडा के सेक्टर 19 व 21 में बदहाल हुई सड़कें सेक्टरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। खस्ताहालत सड़कों की बजरी उखड़ने से राहगीरों को दिक्कतें होती हैं, खासकर दोपहिया वाहन सवारों को। वे कई बार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। समस्या का समाधान न होने के कारण यहां के निवासियों को अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सेक्टर के लोगों का कहना है कि करीब तीन साल से यहां पर केवल पैच वर्क ही हो रहा है, लेकिन इससे भी सड़कें अधिक समय तक सहीं नहीं टिक पाती। सेक्टर के लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें