फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीएम के लिए ठीक की गई सड़क दो दिन बाद ही गड्ढों में तब्दील

Thu, 12 Feb 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल-चीका हाईवे पर जर्जर सड़क से गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
नरेंद्र पंडित
विज्ञापन


कैथल। सरकारें बदलती रहीं, वीआईपी दौरे होते रहे, लेकिन कैथल-चीका-पटियाला स्टेट हाईवे की हालत नहीं बदली। मुख्यमंत्री के स्वागत से पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए पैचवर्क की हकीकत 4-5 दिनों में ही सामने आ गई। कैथल से चीका की ओर मात्र 8 किलोमीटर के दायरे में ही छोटे-बड़े 250 से अधिक गड्ढे हैं।

करीब 30 किलोमीटर लंबा यह स्टेट हाईवे हरियाणा को पंजाब से जोड़ता है, लेकिन इसकी बदहाली अब हजारों गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

आरोप है कि सीएम के दौरे से पहले केवल खानापूर्ति के लिए एक साइड पर लीपापोती की गई, जो कुछ ही दिनों में उखड़ गई। आरोप है कि सीएम के दौरे से पहले केवल खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन


दावों की जगह धूल और गहरे गड्ढे : लोक निर्माण विभाग के दावों की पोल खुल चुकी है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिस मार्ग को दुरुस्त दिखाने का दावा किया गया था, वहां अब धूल उड़ रही है और गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं।

यात्रियों का कहना है कि इस मार्ग पर सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं।

स्थानीय लोगों- रामेश्वर फौजी, कृष्ण, महेश आदि ने आरोप लगाया कि पैचवर्क में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका बनती है।

यह हाईवे न केवल हरियाणा-पंजाब संपर्क का प्रमुख मार्ग है, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और आवागमन की लाइफलाइन भी है। इसके बावजूद अनदेखी के कारण यह मार्ग अब हादसों का पर्याय बनता जा रहा है। इस कारण लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
नेताओं ने फोटो खिंचवाई, सड़क की हकीकत नहीं बताई
हाईवे से सटे गांवों में सत्ता पक्ष के कई नेताओं का निवास है। 6 फरवरी को मुख्यमंत्री का स्वागत भी इसी मार्ग पर किया गया। नेताओं ने स्वागत में तो सक्रियता दिखाई, लेकिन जर्जर सड़क की वास्तविक स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराने की पहल नहीं की।
विज्ञापन


ठेकेदार को पूरी सड़क पर दोबारा पैचवर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका खर्च सरकार पर नहीं आएगा। पहले किए गए पैचवर्क में वाहनों की आवाजाही के कारण समस्या आई थी, जिसे जल्द दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

-नवनीत नैन, एसई-लोक निर्माण विभाग

कैथल-चीका हाईवे पर जर्जर सड़क से गुजरते वाहन चालक। संवाद

कैथल-चीका हाईवे पर जर्जर सड़क से गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें