फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भगत सिंह चौक तक जाने वाली सड़क छह साल से जर्जर

विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
कैथल। शहर में जींद रोड पुल के नीचे से भगत सिंह चौक तक जाने वाला प्रमुख मार्ग पिछले करीब छह वर्षों से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई परत और जलभराव के कारण रोजाना हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी भर जाता है जिससे गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

यह मार्ग शहर की सब्जी मंडी, मुख्य बाजार और आसपास के कई रिहायशी क्षेत्रों को जोड़ता है। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से चलना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है, क्योंकि पानी से भरे गड्ढों में संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। पैदल राहगीरों को भी कीचड़ और जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों में कुलविंद्र और शमशेर का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग कई बार नगर परिषद के समक्ष उठाई जा चुकी है लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। वर्षों बीत जाने के बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि नगर परिषद की योजनाएं कागजों तक ही सीमित रह जाती हैं और निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाता।

व्यापार पर भी पड़ रहा असर
दुकानदार मनोज, राजेश, मनफूल और सरोज ने बताया कि सड़क की जर्जर हालत का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। बारिश के दौरान दुकानों के सामने पानी भर जाने से ग्राहक आने से बचते हैं। कई बार गड्ढों में वाहन फंसने से लंबा जाम लग जाता है जिससे बाजार की आवाजाही प्रभावित होती है। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


नगर परिषद का दावा
नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत मिलेगी।

खस्ताहाल सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें