फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनएच-152 से तितरम मोड़ तक मार्ग का 14.73 करोड़ रुपये से होगा सुधार

Sun, 04 Oct 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल से तितरम मोड पर बने गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनएच-152 से तितरम मोड़ तक वर्षों से गड्ढों और बदहाल हालत से जूझ रहे वाहन चालकों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग ने 12.20 किलोमीटर लंबे मार्ग के पुनर्निर्माण की तैयारी पूरी कर ली है। करीब 14.73 करोड़ रुपये की लागत से सड़क को दोबारा बनाया जाएगा।
विभाग की ओर से सोमवार को टेंडर जारी किए जाने की पूरी उम्मीद है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले महीने निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। हालांकि, क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही सड़क को फोरलेन करने और चौड़ाई बढ़ाने की मांग इस बार भी पूरी नहीं होगी। सड़क को मौजूदा करीब 10 मीटर चौड़ाई में ही बनाया जाएगा। इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क की स्थिति समय के साथ और खराब होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से बीच-बीच में पैचवर्क कराया गया, लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब थी कि कुछ समय बाद ही दोबारा गड्ढे बन जाते थे। इससे वाहन चालकों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों की ओर से लंबे समय से सड़क को फोरलेन करने और चौड़ाई बढ़ाने की मांग उठाई जाती रही है। मामला विधानसभा में भी उठ चुका है, लेकिन अब सड़क को चौड़ा करने के बजाय मौजूदा चौड़ाई में ही दोबारा बनाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें