फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कौल से नीलोखेड़ी जाने वाली सड़क खस्ताहाल

Fri, 28 Jun 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। कौल से नीलोखेड़ी जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कौल के ग्रामीण प्रवीण कुमार, जगदीश, ईश्मा, सुशील कुमार, सिंद्र, बलवान, राजेंद्र, बलजीत व सुभाष ने बताया कि कौल से नीलोखेड़ी जाने वाली सड़क पिछले काफी दिनों से कौल से कारसा तक टूटी है। सड़क पर गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि वाहन चलना तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि तीन किलोमीटर का सफर तय करने में आधा घंटा लग जाता है जबकि सड़क ठीक होने पर यही सफर पांच मिनट में तय हो जाएगा। बारिश के दिनों में तो सड़क की हालत और खतरनाक हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चोटिल हो चुके है। ग्रामीणों का कहना है कि टूटी हुई सड़क को ठीक करवाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के कई बार चक्कर लगा चुके है। हर बार अधिकारी शीघ्र ही समस्या के समाधान करने की बात कह कर टरका देते है लेकिन आज तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें टूटी हुई सड़क से निजात दिलाई जाए। विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल ने कहा कि कौल से करसा सड़क का टेंडर हो चुका है! एजेंसी ने सड़क का मुआयना कर लिया है ! शीघ्र ही सड़क पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें