कैथल। अग्रवाल युवा सभा के प्रधान पद के चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है। लोक एवं निर्माण विश्राम गृह में चुनाव पर्यवेक्षक मुकेश जैन की अध्यक्षता में सभा के सदस्यों की बैठक हुई। हालांंकि प्रधान बनाने के लिए सोमवार को दूसरे दिन भी सहमति नहीं बन पाई। रविवार को आयोजित हुई बैठक में हंगामा हुआ था। इसके बाद एक गुट ने रामकुमार बंसल ने को प्रधान बना दिया था। जबकि दूसरे गुट का चुनाव करवाने का पक्ष था। सोमवार शाम पांच बजे तक प्रधान पद के उम्मीदवार के लिए नामांकन करने का समय था। सोमवार को सात नामांकन आए थे। इसमें एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
चुनाव पर्यवेक्षक मुकेश जैन ने बताया कि प्रधान पद के लिए सर्वसम्मिति बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। प्रधान पद के लिए रामकुमार बंसल, शुभम मित्तल, नीतिश बंसल, सचिन बंसल, मुकेश अग्रवाल, अशोक मित्तल, भूपेश अग्रवाल का नामांकन आया था। इसमें से नीतिश बंसल ने अपना नामांकन वापस लिया है। उम्मीद है कि छह उम्मीदवारों में पांच के नामांकन वापस करवाने का प्रयास रहेगा। यदि यह वापस नहीं होता तो चुनाव की तिथि की घोषणा मंगलवार को ही कर दी जाएगी।