कैथल। जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के 10वीं और 12वीं कक्षा के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 10वीं में शायना ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, भावना (90.8 प्रतिशत) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृप्ति (89.8 प्रतिशत) तृतीय रहीं। 12वीं में आर्ट्स में सुनैना ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। डोली शर्मा (95.4 प्रतिशत) द्वितीय और कुशल (92.8 प्रतिशत) तृतीय स्थान रहे। कॉमर्स स्ट्रीम में घनश्याम ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, गरिमा मौन ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान, परीक्षित ने 75.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है। साइंस स्ट्रीम (मेडिकल और नॉन-मेडिकल) में दीपांशी शर्मा ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, खुशी ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान, मयंक ने 77.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 12वीं कक्षा में कुल 15 बच्चों ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता ने छात्रों को इस शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद