फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना : रामावतार

Sun, 05 May 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। जाजनपुर गांव में शुक्रवार देर रात में जाट संवाद यात्रा पहुंची। पूर्व सरपंच एवं दाडऩ खाप के वरिष्ठ उपप्रधान मियां सिंह जाजनपुर के आवास पर यात्रा पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमाला डालकर स्वागत किया।
विज्ञापन

यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया की ओर से निकाली जा रही है। इस दौरान मियां सिंह, हुकम सिंह सहारण, महेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और पूर्व सरपंच कृष श्योकंद ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा का प्रमुख उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने साथ एकता के सूत्र में पिरोकर एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया के जाट समाज को सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए विश्व जाट एकता के लिए कार्य किया जाएगा। कहा कि कौम के गौरवशाली इतिहास, सभ्यता संस्कृति व युवाओं को जाट इतिहास के प्रति जागरूक करने रोजगार सृजन व शिक्षा, व्यापार के प्रति जागरूक कर सामाजिक तानाबाना तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर कर्मवीर भाल, तेजवीर श्योकंद, प्रेम सिंह श्योकंद, ज्वाहमल, जसमेर सिंह, पाल सिंह, कर्मबीर, दयौरा सिंह, पवन कुमार, बाला राम, रोहताश, राजकुमार नारंग, ईश्वर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें