फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडी में फूस के ढेर से बढ़ी परेशानी

Sat, 22 Nov 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गुहला चीका । चीका अनाज मंडी में लगे फुंस के ढेर।
विज्ञापन
गुहला चीका। धान का सीजन समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अनाज मंडी चीका में जगह-जगह फूस के ढेर अब भी पड़े हुए हैं। मंडी, दुकानों और आसपास के घरों में उड़कर पहुंच रहा फूस आढ़तियों और स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। मंडी के नजदीक रहने वाले राजेश कुमार, अवतार सिंह, अनिल कुमार, अमनदीप सिंह और प्रदीप कुमार ने बताया कि हल्की हवा चलने पर भी फूस उड़कर उनके घरों में पहुंच जाता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत, खुजली और आंखों में जलन जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान कर्म चंद गर्ग, राजेश कुमार, अशोक गोयल, कश्मीरी गर्ग, सुशील कुमार व सुरेश कुमार ने भी नाराजगी जताई। सचिव सतबीर राविश ने कहा कि मंडी में सफाई के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें