कलायत। कलायत के कपिल मुनि तीर्थ तट पर महाराजा अग्रसेन पार्क परिसर में रामलीला को देखने के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं।
शिव रामलीला क्लब के बैनर तले रामलीला का शुभारंभ बुधवार को नगर पालिका वार्ड एक की पार्षद कुमारी रेनू धानिया ने किया। छठे दिन की रामलीला का मुख्य आकर्षण श्रीराम और भरत का वन में मिलन और संवाद रहा। कलाकारों ने दोनों भाइयों के बीच भावुक संवाद की प्रस्तुति दी जिससे दर्शक भाव-विभोर हो गए। रामलीला के प्रसंग के अनुसार भरत की ओर से पिता राजा दशरथ के निधन की सूचना देने पर श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की आंखें नम हो जाती हैं। भरत ने श्रीराम से अयोध्या लौटने की करुण अपील की। श्रीराम ने माता-पिता के वचनों का सम्मान करते हुए 14 वर्षों तक वन में रहने के संकल्प दोहराया। प्रसंग में भरत द्वारा श्रीराम की खड़ाऊं लेकर अयोध्या लौटने का दृश्य दर्शकों के हृदय को छू गया।