फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्राली हटवाने के लिए गई पुलिस टीम के साथ की मारपीट

Wed, 08 Nov 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। रास्ते से ट्राली हटवाने के लिए गई पुलिस टीम के साथ करीब 30 आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सीवन थाना में कार्यरत एसपीओ प्रगट सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि चार नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि गावं भूना में रास्ते में एक ट्राली खड़ी है और वहां जाकर उसे रास्ते से हटवाएं। वह सहायक इंचार्ज मियांसिंह व ईएचसी रघबीर सिंह के साथ मौके पर पहुंच गया। जब वे ट्राली हटवाने लगे तो गोबिंदा, बलजिंद्र, रामफल, सुरता व 20/25 अन्य व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और उनकी ड्यूटी में बाधा डालते हुए मारपीट की। जांच अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें