फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ने छह आरोपियों से की पूछताछ

Wed, 15 Jul 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 19.28 क्विंटल डोडा पोस्त बरामदगी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार छह आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की अनुसार अब टीम इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नशा तस्करों तक पहुंचने में जुट गई है। पुलिस की ओर से अन्य ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब दो बजे आरोपियों ने ट्रक में चालक सीट के पीछे गुप्त गेट बनाकर डोडा पोस्त छिपाया था और ऊपर स्क्रैप डाल रखा था। मध्यप्रदेश से खरीदा गया माल पंजाब के समाना ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार ट्रक के आगे पायलट के रूप में क्रेटा कार चल रही थी। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है। करीब तीन करोड़ रुपये का डोडा पोस्त था। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें